गिरिडीह: अग्रवाल समाज गिरिडीह ने होटल संगम गार्डन में अग्रसेन जयंती सह परिवार मिलन समारोह का किया आयोजन
अग्रवाल समाज गिरिडीह की ओर से भंडारीडीह रोड के होटल संगम गार्डन में सोमवार को 3 बजे तक अग्रसेन जयंती सह परिवार मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना के साथ हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के 35 से अधिक बच्चे- बच्चियों ने आकर्षक नृत्य व सुरीले गीत प्रस्तुत किये।