गिरिडीह: निमियाघाट: नागलो टोला पुरनीडीह में कलावती देवी का शव कुएं से बरामद, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
निमियाघाट थाना क्षेत्र के नागलो टोला पुरनीडीह में कलावती देवी का शव एक कुएं में मिला। सोमवार को 4 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि संतोष महतो की पत्नी कलावती देवी चार दिन पहले ससुराल आई थी और सब कुछ ठीक-ठाक था। 20 सितंबर की शाम को इसके ससुराल में झगड़ा हुआ।