गिरिडीह: ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम ने सदर प्रखंड के तिगोज़ोरी और गांडेय के बोरोटांड़ का दौरा किया
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की ओर से सोमवार को 3 बजे तक सदर प्रखंड के तिगोज़ोरी तथा गांडेय के बोरोटांड़ में पार्टी की टीम द्वारा दौरा कर जनता की समस्याओं की जानकारी ली गई। सदर प्रखंड के तिगोज़ोरी में फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रखंड प्रभारी मनोज यादव ने लोगों की समस्याएं सुनी, जहां पिछले करीब 1 साल से ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना बेकार पड़ी हुई है।