बस्ती: नगर पुलिस ने शांतिभंग के 4 आरोपियों को नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया, भेजा न्यायालय
Basti, Basti | Apr 29, 2025 पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष तथा नगर पुलिस टीम के कुशल नेतृत्व अपराध तथा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पुलिस टीम ने शांतिभंग के 4 आरोपियों को नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। नगर थानाध्यक्ष ने बताया की आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाना नगर पर धारा 170 126 135 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।