बस्ती: ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत बाल विवाह रोकथाम के लिए लोगों को किया गया जागरूक
Basti, Basti | Apr 29, 2025 30 अप्रैल को अक्षय तृतीय के अवसर पर जनपद में बाल विवाह रोक थाम हेतु विशेष अभियान संचालित है। यह जानकारी मंगलवार को देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इस अवसर पर आगामी 05 मई 2025 तक ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलेंगा, जिसके अन्तर्गत बाल विवाह तथा बाल श्रम के विरूद्ध जागरूकता एवं रेस्क्यू हेतु वृहद अभियान चेलगा।