बस्ती: कोर्ट ने पूर्व विधायक, दो पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच को भेजा जेल
Basti, Basti | Apr 29, 2025 एमपी-एमएलए कोर्ट ने दिसम्बर 2003 में दर्ज आपराधिक मामले में फैसला सुनाते हुए बस्ती जनपद के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, पूर्व विधायक आदित्य विक्रम सिंह, महेश सिंह, त्र्यंबक पाठक, अशोक सिंह और इरफान को दोषी करार देते हुए तीन-तीन साल की सजा सुनाई है। आरोपी कंचना सिंह और बृजभूषण सिंह की मौत हो चुकी है।