बस्ती: विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष A.Singh को फेसबुक पर ISI एजेंट से जान से मारने की मिली धमकी, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
Basti, Basti | Apr 29, 2025 विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह को फेसबुक पर शहबेज खान नामक यूजर ने खुद को पाकिस्तान के ISI का एजेन्ट बताते हुये धमकी दिया। इस मामले में अखिलेश सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने BNS की धारा 353 (2), 351 (4), सूचना प्रोद्योगिकी संशोधन अधिनियम की धारा 66 डी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।