चकरनगर: फूफा के साथ रह रहे किशोर की क्वारी नदी में डूबकर हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सिद्धान्त पुत्र रामअवतार सिंह उम्र करीब 17 वर्ष निवासी गुहानी थाना माधौगढ़ जनपद जालौन अपने फूफा शिवप्रसाद के घर ग्राम बिडोरी थाना बिठौली पिछले तीन महीने से रह रहा था।बुधवार सुबह करीब 10 बजे गाँव के कुछ किशोरों के साथ क्वारी नदी में नहाने गया था तभी नहाते समय गहरे पानी में जाकर डूब गया।घटना के कुछ देर बाद दौड़े ग्रामीणों ने नदी से बाहर निकाला।शव पीएम को भेजा।