कैराना: कैराना स्थित कोर्ट ने ड्रग्स तस्करी के मामले में एक दोषी को सुनाई कारावास और अर्थदंड की सजा
Kairana, Shamli | Feb 19, 2026 वर्ष 2019 में झिंझाना थाने पर तासीम निवासी गांव गोगवान थाना कैराना के विरुद्ध ड्रग्स तस्करी के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिया था। इस मामले में कैराना स्थित न्यायालय ने फैसला सुनाया है। गुरुवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने बताया कि न्यायालय ने दोषी को एक वर्ष 10 माह के कारावास व दस हजार रुपये के अर्थदंड की सजा दी।