भोरे: भोरे में बिजली चोरी के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू
भोरे में उत्तर बिहार डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। कनीय अभियंता सुदीप कुमार के नेतृत्व में भोरे थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवो में यह कार्रवाई की गई। इस छापेमारी में कुल 6 उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का उपभोग करते हुए पकड़ा गया। जिनके विरोध थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है।