सैदपुर: स्कूल से आकर मुँह धो रहे घर के इकलौते बेटे की सबमर्सिबल के करंट से दर्दनाक मौत, चार बहनों की राखी की थाली सूनी हुई
सादात थानाक्षेत्र के मिर्जापुर मलौरा गाँव में शुक्रवार को दोपहर इलेक्ट्रिक करेंट से फिर एक दर्दनाक हादसा हो गया। करंट की चपेट में आकर 13 वर्षीय किशोर अमित पाल पुत्र लोरिक पाल की अनायास ही जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही बदहवास परिजन आनन-फानन में उसे सैदपुर सीएचसी ले गये, लेकिन वहाँ परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।