गढ़वा: भवनाथपुर: कुएं से मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच की मांग
Garhwa, Garhwa | May 10, 2026 भवनाथपुर,अरसली दक्षिणी पंचायत अंतर्गत बहेरवाखाड़ी टोला निवासी रामजी भुइयां के बड़े पुत्र 35 वर्षीय कालिका भुइयां का शव रविवार दोपहर में मकरी पंचायत के कड़िया टोला स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उधर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।