रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र के सभी थानों में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत जनपद में व्यापक एवं प्रभावी जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के कुशल निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर समाज के सभी वर्गों को जागरूक किया जा रहा।