चौरीचौरा: पानी की टंकी पर चढ़ा युवक ने दी आत्महत्या की धमकी, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
झंगहा थाना क्षेत्र स्थित मीठा बेल गांव में एक 22 वर्षीय युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की धमकी दी। युवक की पहचान दुबौली गांव निवासी शुभम शुक्ला के रूप में हुई है। शुभम शुक्ला ने बताया कि पिछले महीने कुछ अज्ञात लोगों ने उसके घर पर गोली चलाई थी। इस घटना के संबंध में उसने झंगहा थाने में शिकायत किया