औरैया: महोबा में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ हुई शर्मनाक घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
जनपद महोबा में नीट की तैयारी कर रही एक दलित छात्रा के साथ हुई शर्मनाक घटना के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी का गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे के नेतृत्व में ककोर मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सवाल ख