चरखारी: थाना चरखारी पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना चरखारी पुलिस ने 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने ग्राम जतौरा के पास से नितेश बसोर पुत्र सुखलाल, उम्र 19 वर्ष, निवासी रिवई को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 1 अवैध देशी तमंचा 12 बोर व 1 जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी के आधार पर थाना चरखारी में आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।