पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने कराईकेला बाजार में अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बागराय नाग, दलभंगा ओपी (कुचाई थाना), सरायकेला-खरसावां निवासी के रूप में हुई है।उसकी कमर से एक देसी कट्टा, एक कीपैड मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल बरामद की गई।