मेरठ: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में शोक सभा के दौरान विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मची अफरा-तफरी, पुलिस जांच में जुटी
Meerut, Meerut | Jun 5, 2026 मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माता का बाग बागड़ी में शोक जताने आई मां-बेटी और उनके साथ आए युवकों का मोहल्ले के लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद वे अपने अन्य साथियों के साथ वापस लौटे और कहासुनी के बाद फायरिंग कर दी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस दो महिलाओं को हिरासत लेकर कर रही पूछताछ