पट्टी: अकारीपुर तिवरान गांव से कोचिंग के लिए निकले दो मासूम लापता, पुलिस कर रही है सीसीटीवी खंगालने
आसपुर देवसरा थाना के अंतर्गत अकारीपुर तिवरान गाँव से दो नाबालिग बच्चे कोचिंग पढ़ने जाने के बाद से लापता हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लापता बच्चों के नाम सार्थक तिवारी पुत्र अजय कुमार तिवारी व शुभम तिवारी पुत्र अनुराग तिवारी हैं। परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चे को हमेशा की तरह कोचिंग सेंटर पढ़ने गए थे, लेकिन निर्धारित समय के बाद भी घर वापस नहीं लौटे।