बिंदकी: बिंदकी में अपना दल (एस) की बैठक में डॉ सोनेलाल पटेल की जयंती मनाने और घर-घर झंडा लगाने का निर्णय
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे में स्थित पटेल स्मार्ट शॉपिंग कांप्लेक्स में बुधवार को दिन में 1 बजे अपना दल (एस) की एक बैठक हुई। जिसमें संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ 2 जुलाई को पार्टी के संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल की जयंती मनाने तथा घर-घर पार्टी का झंडा लगाने का निर्णय लिया गया। पार्टी के नेता जितेंद्र पटेल व हेमंत पटेल आदि रहे।