पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा दिए गए आदेशों निर्देशों के अनुपालन में थाना प्रभारी सौरभ सिंह के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर रविवार को विजय नगर पुलिया के पास 10 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी बरसाती लाल को गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय सोमवार को रवाना किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मनीष कुमार यादव सहित विपिन कुमार मौजूद रहे।