मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत नानपारा लखीमपुर मार्ग पर स्थित यूरिया पेट्रोल पंप के पास रविवार को दो बाईकों में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें मिहींपुरवा से जालिमनगर जा रहे 24 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र हरी बाबू व 20 वर्षीय किशन पुत्र बाबादीन चोटिल हो गए हैं। आनन फानन में दोनों लोगों को इलाज के लिय नजदीकी अस्पताल लाया गया। जँहा इलाज चल रहा हैं।