चौकी बैवाही क्षेत्र के पिपरिया ग्राम सभा के मजरा एडुकहा में शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें मयाराम पुत्र राम अवतार व राम सूरत के फूस के मकान जलकर राख हो गये। सूचना के बाद मौके पर चौकी इंचार्ज यतींद्र सिंह दल बल के साथ पहुंचे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया हैं।