तहसील मिहिपुरवा क्षेत्र के घूमनाभारु से रविवार को बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाओं सहित पुरुष शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सुरक्षा को लेकर मूर्तियां कोतवाली की पुलिस तैनात रही।