मिहींपुरवा: मंझाव कॉलोनी के पास शराब बनाने के उपकरण व 80 लीटर कच्ची शराब के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
मंझाव कॉलोनी के पास शराब बनाने के उपकरण व 80 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार हुए। गौरतलब है, उपनिरीक्षक दिवाकर तिवारी पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे, तभी सूचना मिली की मंझाव कॉलोनी के पास दो व्यक्तियों के पास 40-40 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण हैं। तत्काल ही दोनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।