नवाबगंज: शिक्षा मंत्री ने बोर्ड टॉपर अंशिका वर्मा से की बात, जैदपुर के मॉर्डन स्कूल के छात्रा के पिता से भी चर्चा
शिक्षा मंत्री ने बाराबंकी के जैदपुर स्थित मॉर्डन स्कूल की कक्षा दस की बोर्ड टॉपर अंशिका वर्मा और उनके पिता से बात की। यह बातचीत सोमवार देर शाम करीब 7 बजे हुई।मंत्री ने अंशिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अंशिका से पूछा कि वह क्या बनना चाहती हैं और उन्हें अच्छे से पढ़ाई करने की सलाह दी, साथ ही किसी भी तरह की चिंता न लेने को कहा।