शाहगंज: खुटहन-पटैला सब्जी मंडी में रोजाना जाम, छात्र हो रहे हैं परेशान
जौनपुर के खुटहन व पटैला सब्जी मंडी क्षेत्र में रोजाना लगने वाले भीषण जाम से आमजन के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राएं भी काफी परेशान हैं। खुटहन चौराहे के पास स्थित ग्राम विकास इंटर कॉलेज और पटैला मंडी के निकट ग्रामीण विकास इंटर कॉलेज के सैकड़ों छात्र जाम में फंसकर समय से विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं