Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

सोनुआ: सोनुआ के पोड़ाहाट और बोयकेड़ा पंचायत में 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन

सोनुआ के पोड़ाहाट और बोयकेड़ा पंचायत भवन में सोमवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें पोड़ाहाट पंचायत में 99 लाभुकों को अबुआ स्वास्थ्य कार्ड व 63 लाभुकों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिला. मौके पर अबुआ आवास के लिए 144 आवेदन, मुख्यमंत्री पशुधन के लिए 15 आवेदन, मइंया सम्मान योजना के लिए 45 आवेदन, सर्वजन पेंशन योजना के लिए 18 आवेदन के अलावा अन्य

MORE NEWS

"माय भारत" जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय सभागार में "माय भारत" जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित किए जाने वाले ‘माय भारत पोर्टल पंजीकरण अभियान’ सहित विभिन्न युवा सहभागिता एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा इनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान बताया गया कि 01 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का माय भारत पोर्टल पर व्यापक पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को पोर्टल से जोड़ना तथा उन्हें विभिन्न युवा विकास कार्यक्रमों से लाभान्वित करना है। इसके लिए जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा जिला स्तरीय समन्वय समिति के माध्यम से अभियान को गति देने पर विशेष बल दिया गया।

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि अधिकाधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि वे राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

बैठक में आगामी दिनों में आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविर, पौधारोपण अभियान, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, ऐतिहासिक स्थलों की साफ-सफाई, माय इंडिया स्पोर्ट्स कार्यक्रम, माय भारत युवा शिविर, स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन तथा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जनजागरूकता गतिविधियों को भी प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने इन सभी कार्यक्रमों को जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक आयोजित करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रशिक्षु आईएएस, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला कौशल विकास पदाधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना , एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र संगठन, तथा अन्य संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

"माय भारत" जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय सभागार में "माय भारत" जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित किए जाने वाले ‘माय भारत पोर्टल पंजीकरण अभियान’ सहित विभिन्न युवा सहभागिता एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा इनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान बताया गया कि 01 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का माय भारत पोर्टल पर व्यापक पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को पोर्टल से जोड़ना तथा उन्हें विभिन्न युवा विकास कार्यक्रमों से लाभान्वित करना है। इसके लिए जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा जिला स्तरीय समन्वय समिति के माध्यम से अभियान को गति देने पर विशेष बल दिया गया। उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि अधिकाधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि वे राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा सकें। बैठक में आगामी दिनों में आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविर, पौधारोपण अभियान, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, ऐतिहासिक स्थलों की साफ-सफाई, माय इंडिया स्पोर्ट्स कार्यक्रम, माय भारत युवा शिविर, स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन तथा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जनजागरूकता गतिविधियों को भी प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने इन सभी कार्यक्रमों को जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला कौशल विकास पदाधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना , एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र संगठन, तथा अन्य संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Jul 20, 2026

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन को लेकर आज जिला उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त प्रकोष्ठी में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित किया गया। 

बैठक में उपायुक्त ने बताया कि दिनांक 22 जुलाई 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की तृतीय बैठक के साथ-साथ चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मतदाता सूची के प्रारूप एवं ASDD सूची का सत्यापन, दावे एवं आपत्तियों की समीक्षा, नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण, एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नामों के निष्पादन सहित निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न बिंदुओं पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उपायुक्त ने निदेशित किया कि निर्धारित तिथि को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की उपस्थिति सुनिश्चित कर बैठक का सफल आयोजन कराया जाए। उन्होंने कहा कि बैठक की कार्यवाही का समयबद्ध संधारण एवं ECINet पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं अन्य संबंधित पक्षों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन को लेकर आज जिला उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त प्रकोष्ठी में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित किया गया। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि दिनांक 22 जुलाई 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की तृतीय बैठक के साथ-साथ चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मतदाता सूची के प्रारूप एवं ASDD सूची का सत्यापन, दावे एवं आपत्तियों की समीक्षा, नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण, एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नामों के निष्पादन सहित निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न बिंदुओं पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त ने निदेशित किया कि निर्धारित तिथि को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की उपस्थिति सुनिश्चित कर बैठक का सफल आयोजन कराया जाए। उन्होंने कहा कि बैठक की कार्यवाही का समयबद्ध संधारण एवं ECINet पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं अन्य संबंधित पक्षों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया।

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Jul 20, 2026

नक्सली हिंसा से प्रभावित आश्रितों एवं अनुकंपा के आधार पर नियुक्त नव-नियुक्त कर्मियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन 

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में नक्सली हिंसा से प्रभावित आश्रितों एवं अनुकंपा के आधार पर नियुक्त कुल 26 नव-नियुक्त कर्मियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी नव-नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों की शीघ्र ही विभिन्न विभागों में प्रतिनियुक्ति की जाएगी। प्रतिनियुक्ति के उपरांत सभी कर्मी अपने-अपने वरीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में कार्य करते हुए विभागीय कार्यों का समुचित ज्ञान अर्जित करें।

उपायुक्त ने कहा कि सरकारी सेवा जनसेवा का माध्यम है। प्रत्येक कर्मी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ करना हैं। उन्होंने नव-नियुक्त कर्मियों को विभागीय कार्यप्रणाली, कार्यालयीन व्यवस्था, फाइल मूवमेंट, लेखा संधारण, अभिलेख प्रबंधन सहित अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं का गहन अध्ययन एवं व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करने का निर्देश दिया, ताकि वे भविष्य में अपने दायित्वों का प्रभावी एवं दक्षतापूर्वक निर्वहन कर सकें।

उपायुक्त ने कहा कि सीखने की निरंतर इच्छा, समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा सकारात्मक कार्यसंस्कृति ही एक सफल एवं उत्तरदायी सरकारी कर्मी की पहचान है। उन्होंने सभी कर्मियों से अपेक्षा की कि वे शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में अपनी सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।

नक्सली हिंसा से प्रभावित आश्रितों एवं अनुकंपा के आधार पर नियुक्त नव-नियुक्त कर्मियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में नक्सली हिंसा से प्रभावित आश्रितों एवं अनुकंपा के आधार पर नियुक्त कुल 26 नव-नियुक्त कर्मियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी नव-नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों की शीघ्र ही विभिन्न विभागों में प्रतिनियुक्ति की जाएगी। प्रतिनियुक्ति के उपरांत सभी कर्मी अपने-अपने वरीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में कार्य करते हुए विभागीय कार्यों का समुचित ज्ञान अर्जित करें। उपायुक्त ने कहा कि सरकारी सेवा जनसेवा का माध्यम है। प्रत्येक कर्मी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ करना हैं। उन्होंने नव-नियुक्त कर्मियों को विभागीय कार्यप्रणाली, कार्यालयीन व्यवस्था, फाइल मूवमेंट, लेखा संधारण, अभिलेख प्रबंधन सहित अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं का गहन अध्ययन एवं व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करने का निर्देश दिया, ताकि वे भविष्य में अपने दायित्वों का प्रभावी एवं दक्षतापूर्वक निर्वहन कर सकें। उपायुक्त ने कहा कि सीखने की निरंतर इच्छा, समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा सकारात्मक कार्यसंस्कृति ही एक सफल एवं उत्तरदायी सरकारी कर्मी की पहचान है। उन्होंने सभी कर्मियों से अपेक्षा की कि वे शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में अपनी सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Jul 20, 2026

जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में आज “तिथि भोजन सह जन्मोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विशेष तिथि भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें बच्चों ने आनंदपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान जुलाई माह में जन्मे छात्र-छात्राओं का सामूहिक जन्मोत्सव मनाया गया। विद्यालयों में केक काटकर बच्चों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला स्तर के वरीय पदाधिकारी एवं सहायक वरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर तिथि भोजन ग्रहण किया, जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए तथा बच्चों के साथ केक काटकर उनका उत्साहवर्धन किया।

भ्रमण के दौरान सभी वरीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने निर्धारित प्रखंडों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित बीएलओ (BLO) एवं बीएलओ सुपरवाइजरों से प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा कार्य में अपेक्षित गति एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से SIR कार्य संपादित करने पर विशेष बल दिया, ताकि निर्वाचन संबंधी सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूर्ण की जा सकें।

जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में आज “तिथि भोजन सह जन्मोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विशेष तिथि भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें बच्चों ने आनंदपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान जुलाई माह में जन्मे छात्र-छात्राओं का सामूहिक जन्मोत्सव मनाया गया। विद्यालयों में केक काटकर बच्चों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला स्तर के वरीय पदाधिकारी एवं सहायक वरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर तिथि भोजन ग्रहण किया, जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए तथा बच्चों के साथ केक काटकर उनका उत्साहवर्धन किया। भ्रमण के दौरान सभी वरीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने निर्धारित प्रखंडों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित बीएलओ (BLO) एवं बीएलओ सुपरवाइजरों से प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा कार्य में अपेक्षित गति एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से SIR कार्य संपादित करने पर विशेष बल दिया, ताकि निर्वाचन संबंधी सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूर्ण की जा सकें।

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Jul 20, 2026

सभी सरकारी विद्यालयों में तिथि भोजन सह जन्मोत्सव” कार्यक्रम आयोजन..

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने आज जिले में संचालित “तिथि भोजन सह जन्मोत्सव” कार्यक्रम के तहत पीएम श्री स्कूल टाटा कॉलेज कॉलोनी, आदर्श उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सिंहपोखरिया एवं प्राथमिक विद्यालय, गीतिलिपि का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जुलाई माह में जन्मे विद्यार्थियों के साथ केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया तथा उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भ्रमण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालयों में बच्चों के साथ संवाद स्थापित किया तथा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, विद्यालय में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को बच्चों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रेरणादायी वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि “तिथि भोजन सह जन्मोत्सव” कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों के प्रति अपनत्व, सम्मान एवं आत्मीयता का भाव विकसित करना है। ऐसे आयोजन बच्चों में विद्यालय के प्रति लगाव बढ़ाने के साथ-साथ नियमित उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है तथा विद्यालयों में इस प्रकार की गतिविधियां उनके आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता को भी सुदृढ़ करती हैं।

इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सभी सरकारी विद्यालयों में तिथि भोजन सह जन्मोत्सव” कार्यक्रम आयोजन.. जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने आज जिले में संचालित “तिथि भोजन सह जन्मोत्सव” कार्यक्रम के तहत पीएम श्री स्कूल टाटा कॉलेज कॉलोनी, आदर्श उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सिंहपोखरिया एवं प्राथमिक विद्यालय, गीतिलिपि का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जुलाई माह में जन्मे विद्यार्थियों के साथ केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया तथा उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भ्रमण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालयों में बच्चों के साथ संवाद स्थापित किया तथा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, विद्यालय में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को बच्चों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रेरणादायी वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि “तिथि भोजन सह जन्मोत्सव” कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों के प्रति अपनत्व, सम्मान एवं आत्मीयता का भाव विकसित करना है। ऐसे आयोजन बच्चों में विद्यालय के प्रति लगाव बढ़ाने के साथ-साथ नियमित उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है तथा विद्यालयों में इस प्रकार की गतिविधियां उनके आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता को भी सुदृढ़ करती हैं। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Jul 20, 2026