बाड़ी: आर्थिक तंगी के कारण फांसी के फंदे से लटका मिला मजदूर, 4 बच्चों का पिता था मृतक
Bari, Dholpur | Jul 29, 2026 बाड़ी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के टोटरी मोड पर कोली बस्ती में एक 25 वर्षीय मजदूर का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी है, जो वर्तमान में नागौर में काम करते हैं। परिजनों के बाड़ी पहुंचने के बाद ही श