धौलपुर: निवि के ताल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर 2 युवकों की मौत
धौलपुर। सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर निभी का ताल देखने जा रहे दो बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, तो दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल से रेफर किया गया। जहां रास्ते में दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया।