निवाई: इंदिरा विस्तार कॉलोनी में नाली निर्माण के नाम पर तोड़ी गई सड़क, एक माह से काम अधूरा
Niwai, Tonk | Jun 19, 2026 निवाई। इंदिरा विस्तार कॉलोनी में एक माह पहले नाली निर्माण के लिए नवनिर्मित सीसी सड़क को बीच से तोड़ दिया गया। ठेकेदार द्वारा सड़क तोड़ने के बाद काम अधूरा छोड़ने से मुख्य रास्ता बाधित है। राहगीरों और दुपहिया चालकों को रोज परेशानी व चोट का खतरा है।