वल्लभनगर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर वल्लभनगर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” के तहत आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।
Vallabhnagar, Udaipur | Jun 21, 2026