रिपोर्टिंग के दोरान न्यूज़ पिंच के संस्थापक से मिलने पर इमोशनल होते हुए कि रील हुई वायरल, किंजल तिवारी राजस्थान के उदयपुर की एक उभरती हुई डिजिटल मीडिया पत्रकार, न्यूज़ एंकर और कंटेंट क्रिएटर हैं। वे उदयपुर और मेवाड़ क्षेत्र की स्थानीय खबरों, ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनहित के मुद्दों को बेबाक एवं प्रभावशाली अंदाज़ में प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं।
उन्होंने झलको मेवाड़ में न्यूज़ रिपोर्टर और एंकर के रूप में कार्य किया, जहाँ उनकी जमीनी रिपोर्टिंग और जनता से सीधे संवाद करने की शैली को व्यापक सराहना मिली। इसके अलावा, वे CBC News Rajasthan में भी पत्रकार और एंकर के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुकी हैं।
किंजल @filterless.india प्लेटफ़ॉर्म की संस्थापक हैं, जहाँ वे स्वतंत्र रूप से इंटरव्यू, सामाजिक विषयों पर कंटेंट और डिजिटल मीडिया प्रोजेक्ट्स तैयार करती हैं।
पत्रकारिता के साथ-साथ वे एक कुशल स्क्रिप्ट राइटर, इवेंट एंकर, डांसर और ब्लॉगर भी हैं। अपने यूट्यूब �
Vallabhnagar, Udaipur | Jul 24, 2026