कहरा: हथियार एवं जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी हुआ गिरफ्तार, सदर थाना में डीएसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
Kahara, Saharsa | Feb 13, 2024 गुप्त सूचना पर सदर थाना की पुलिस ने सुपर मार्केट के पास स्थित रेलवे रैक पॉइंट पर छापेमारी कर हथियार एवं पांच जिंदा कारतूस के साथ प्रेम कुमार नामक अपराधी को गिरफ्तार किया, जो गंगजला का निवासी है। उसके पास से एक देसी पिस्टल एवं पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया। वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था। पूछताछ के बाद गिरफ्तार अपराधी को जेल भेज दिया गया।