तानसेन: नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर 4 महीने तक किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
Tansen, Gwalior | Apr 11, 2026 हजीरा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ 4 महीने तक डरा धमका कर दुष्कर्म करने वाले आयुष खटीक नाम के युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल लडकी रसूलाबाद इलाके में रहती है जहां गोशपुरा का रहने वाला आयुष खटीक उसे परेशान करता था एक दिन अचानक आयुष खटीक उसके घर आ धमका और उसने लड़की को अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।