बसिया: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, बसिया में टीबी जागरूकता शिविर का आयोजन
Basia, Gumla | Apr 15, 2026 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, बसिया में जिला यक्ष्मा केंद्र गुमला की टीम द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम समन्वयक विनय कुमार गुप्ता, वरीय चिकित्सा पर्यवेक्षक एलेक्सिस एक्का, सीएचओ रीना तिर्की व एएनएम रेशमा कुमारी शामिल रहे।