शिवपुरी नगर: पोहरी क्षेत्र के मेहरा में जुएं में पैसे हारने के बाद पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, पुलिस ने दर्ज किया केस
खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले मेहरा गाव की है जहाँ जुए में रुपये हारने के बाद पति ने पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी जिसकी शिकायत परिजनों ने की जिस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार फरियादी पिता कमरसिंह ने बताया कि उसकी बेटी ज्योति का बंटी ने गला दवाकर हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार दोपहर 12 बजे मामला दर्ज कर लिया है।