शिवपुरी नगर: 27 नंबर कोठी के पास 55 वर्षीय व्यक्ति पर परिवार के लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने कराया घायल का मेडिकल
विजय दास कुशवाह पुत्र इमरत लाल कुशवाह उम्र 55 वर्ष ने जानकारी देते हुए बताया की आज शुक्रवार की सुबह 7 बजे वह सरकारी नल से पानी भरने गया हुआ था। जहां परिवार के लोग उससे पानी भरने को लेकर विवाद करने लगे। और उसको रस्सी से बांधकर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उसने कोतवाली थाने में की जहां पुलिस ने घायल का दोपहर 2 बजे जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।