नदबई क्षेत्र में दिनों-दिन गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है।रविवार सुबह 9 बजे से ही गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। हालात ऐसे हैं कि सुबह से शुरू गर्म हवाओं का दौर देर रात तक जारी रहने लगा है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।