टिब्बी: 3 केएसपी गुरुद्वारा साहिब में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न
गांव 3 केएसपी स्थित शहीद बाबा दीप सिंह जी गुरुद्वारा साहिब में मंगलवार को विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सेवादार बाबा रशपाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में सेवा और परोपकार का अनूठा संगम देखने को मिला।शिविर के दौरान युवाओं ने उत्साह दिखाते हुए 34 यूनिट रक्त दान किया।