होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम की साईं दर्शन कॉलोनी में चार अज्ञात चोर घुसे, दो सीसीटीवी में कैद
नर्मदापुरम में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शहर की साईं दर्शन कॉलोनी का है, जहां बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चार नकाबपोश चोर कॉलोनी में घुस गए। चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाते हुए उनके ताले तोड़े और लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। पूरी वारदात कॉलोनी में लगे दो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।