सांगानेर: जयपुर पुलिस और CST टीम ने फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी, 11 युवक-युवतियों को पकड़कर कंप्यूटर व लैपटॉप किया ज़ब्त
जयपुर पुलिस और सीएसटी टीम ने एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी करते हुए 11 युवक युवतियों को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया हैं हालांकि छापेमारी की घटना गुरुवार की बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 कंप्यूटर, 2 लैपटॉप और 9 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जवाहर नगर थाना क्षेत्र की सिंधी कॉलोनी स्थित रॉयल अपार्टमेंट में यह फर्जी कॉल सेंटर चल रहा था।