सिराथू: बिहार की नाबालिग को डेढ़ लाख में खरीदकर ले जा रहे दो लोगों को पुलिस ने अट्सराय के एक ढाबे से किया गिरफ्तार
सैनी थाना क्षेत्र के अट्सराय के प्रयागराज ढाबा से शनिवार दोपहर पुलिस ने राजस्थान के दो लोगों को पकड़ा है।नाबालिग एक युवती को यह लोग जबरन ले जा रहे थे।युवती ने बताया-उनके मां बाप ने दलाल के जरिये उसे डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया है।युवती ने ढ़ाबे वालों से मदद मांगी थी,क्योंकि यह लोग ढाबे पर रुके थे।पुलिस अपने साथ इन लोगों के ले गई।युवती को सेंटर भेज जांच शुरू की।