सिराथू: कोखराज इलाके में खनन परिवहन के खिलाफ पुलिस की संयुक्त टीम ने 6 ट्रक, 2 ट्रैक्टर सीज किए, 2 बसों का किया चालान
शुक्रवार को खनन परिवहन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाते हुए 6 ट्रक ओवरलोड दो ट्रैक्टर ओवरलोड सीज किया है।अभियान में दो बसों का भी ई चालान किया गया है।इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर किया है। सभी वाहनों को कोखराज थाना परिसर मे खड़ा कर दिया गया है, अग्रिम कार्रवाई हो रही है।