सिराथू: कोखराज इलाके में गुजराती व्यापारी से लूट कर भाग रहे बदमाश से छूटा बैग, चारों तरफ फैले नोटों को लोगों ने जमकर लूटा
बृहस्पतिवार देर रात कोखराज इलाके के जयसवाल ढाबा पर एक गुजराती व्यापारी के साथ लूट हो गई है।बदमाश व्यापारी का बैग लेकर भाग रहा था जिसका एक बैग छूट गया तो सड़क पर चारों तरफ पांच सौ के नोट बिखर गए और हवा में उड़ने लगे।वहां पर मौजूद लोगों ने दौड़कर जमकर नोट लूटा है।व्यापारी के मुताबिक लाखों रुपए लूट गए हैं,पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।