लातेहार: पानी के संकट से जूझ रहा पांडे पूरा का उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय: आशीष कुमार सिन्हा, सहायक शिक्षक
उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय पांडेपुरा पानी की संकट से इन दिनों जूझ रहा है।स्कूल में बोरिंग है।लेकिन गंदा पानी निकल रहा है।हालांकि सहायक शिक्षक ने इस समस्या से विभाग, सम्बन्धित विभाग और विधायक को भी अवगत कराया है।सहायक शिक्षक ने बुधवार की सुबह दस बजे बताया कि समस्या यथावत है।बच्चे पास के पंचायत भवन से लाकर पानी पीने को विवश है।