फिरोज़ाबाद: प्रेम प्रसंग पर ब्रेक: मिशन शक्ति के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने झा क्लासेज में छात्रों को किया जागरूक
थाना दक्षिण क्षेत्र के झा क्लासेज में मिशन शक्ति फेज-05 के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस टीम ने युवक-युवतियों को प्रेम प्रसंग (एलोपमेंट) के मामलों से बचने व उसके दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया। साथ ही 1090, 181, 112, 1098 व 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पुलिस व शिक्षकों सहित करीब 135 लोग मौजूद रहे।