बागपत: बागपत के निकट शुगर मिल गेट के पास हाईवे किनारे असामाजिक तत्वों ने खोखे में लगाई आग, हजारों रुपये का सामान जलकर हुआ राख
Baghpat, Bagpat | May 14, 2026 कोतवाली बागपत क्षेत्र की माता कालोनी निवासी मोमीन ने गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे जानकारी देते हुए बताया कि वह रोजाना की तरह खोखे का ताला लगाकर घर चला गया था। देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने खोखे में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरे खोखे को अपनी चपेट में ले लिया। खोखे में आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।