जहानाबाद: बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से ₹86 हजार की साइबर ठगी, गोल्ड लोन प्रक्रिया के दौरान हुई घटना
जहानाबाद स्थित आईडीबीआई बैंक में गोल्ड लोन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने गए पटना जिले के दौलत पूर निवासी सूर्या नामक युवक के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से साइबर अपराधियों ने 86 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित वर्तमान में जहानाबाद स्टेशन क्षेत्र में रहता है। घर पहुंचने पर उसने देखा कि उसके गूगल पे खाते से दो बार में राशि निकाली गई है।