पीपलदा: इटावा से डोली अपने गांव जा रहे अधेड़ के साथ पुरानी रंजिश में मारपीट कर किया घायल एमबीएस अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | Jan 16, 2024 जिले के इटावा कस्बे से अपने गांव जा रहे एक अधेड़ के साथ पुरानी रंजिश में मारपीट कर गम्भीर घायल कर दिया जिसको गम्भीर हालत में एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।मिली जानकारी के अनुसार माधोलाल पुत्र रघुनाथ इटावा से अपने गांव जा रहा था कि उसको घेर कर दबंगो ने पुरानी रंजिश में मारपीट कर दी।घायल अधेड़ को उसे पहले इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया हालत गम्भीर होने पर कोटा रेफर किया गया।